गाजीपुर, जून 29 -- पतार। बाराचवर विकासखंड के अंतर्गत उतरांव ग्राम सभा में जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण गंभीर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। नालियों का गंदा पानी सड़क पर जमा हो जाने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि मुख्य मार्ग पर गंदा पानी भरा रहने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ आसपास के गांवों से आने-जाने वाले लोग भी प्रभावित हो रहे हैं। लोगों को मजबूरी में गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग की है। यह भी पढ़ें- Begusarai News जलजमाव से ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी, नाला निर्माण की उठी मांग इस संबंध में खंड विकास अधिकारी निधि कुमारी ने बताया कि मामले की जांच के लिए सचिव को निर्देशित किया जाएगा...