हाजीपुर, सितम्बर 26 -- खरीफ फसल के लिए अहम माने जाने वाली हथिया नक्षत्र का आगाज रविवार से हो रहा है। यह नक्षत्र बरसात की अंतिम कड़ी के साथ तेज बारिश के लिए जाना जाता है। हालांकि अक्सर किसानों को यह धोखा ही देते आई है। हालांकि इस बार उतरते उत्तरा ने उदारता दिखाई तो किसान गदगद हुए हैं। अब उन्हें हथिया नक्षत्र पर नजर टिकी है।

किसानों की चिंताएँ शनिवार को यहां खरीफ उत्पादक किसानों ने बताया कि शुरू में उत्तरा नक्षत्र तो सूखा बीता। जिससे चिंता बढ़ा दी थी। हालांकि उतरते वक्त में उदारता दिखाई और इस नक्षत्र की बारिश फसल को काफी लाभ पहुंचाई है। खेतों में सूख रही धान के साथ गन्ना,भदई फसलों को संजीवनी मिली है। बारिश होने के बाद किसान अच्छी फसल लेने को लेकर यूरिया खाद डाल रहे हैं। वहीं रविवार से हथिया नक्षत्र का आगाज हो रहा है। इस नक्षत्र की बारिश खर...