पिथौरागढ़, फरवरी 26 -- बेरीनाग के उडियारी बेंड में आगामी वित्तीय वर्ष में शराब की दुकान खोलने की सुगबुगाहट से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। गुरुवार को वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में लोगों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर डीएम आशीष भटगांई को ज्ञापन दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता उडियारी बेंड में शराब की दुकान खोलने के पक्ष में नहीं है। बीते वित्तीय वर्ष भी महिलाओं और अन्य लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया। तब आबकारी विभाग दुकान खोलने से पीछे हटा। कहा कि फिर से शराब की दुकान खोलने की तैयारी की जा रही है। अगर ऐसा हुआ तो ग्रामीण फिर से आंदोलन करेंगे। ज्ञापन देने वालों में मोहित महरा, दिनेश आर्या, सुनील सिंह आदि मौजूद रहे। इधर चौकोडी में बैठक कर स्थानीय लोगों ने शराब के लिए मकान किराए पर देने और अवैध शराब बेचने वालों का सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.