दुमका, अप्रैल 24 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। उड़ीसा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस हरीश टंडन गुरूवार को पूजा-अर्चना करने के लिए सपरिवार बासुकीनाथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने बासुकीनाथ मंदिर में जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक कर विशेष पूजा किया। इस मौके पर बासुकीनाथ मंदिर में उनके पुरोहित कुंदन पत्रलेख व सहयोगियों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भोलेनाथ का षोडशोपचार विधि से पूजन कराया। चीफ जस्टिस हरीश टंडन व उनके परिवार ने ज्योतिर्मय बाबा नागेश बासुकीनाथ शिवलिंग पर पंचामृत से स्नान, चंदन, भस्म, अबीर, गुलाल बेलपत्र, माला, फूल, गुलाबजल,फूल बेलपत्र और नैवेद्य अर्पित किया। बाबा बासुकीनाथ के प्रधान मंदिर में पूजा के बाद चीफ जस्टिस ने माता-पार्वती, माता काली व शत्रु संहारिणी बगलामुखी माता की विशेष पूजा करने के बाद मंदिर प्रांगण में भोलेनाथ की आरती की। इस दौरान सुरक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.