गुमला, अगस्त 1 -- कामडारा प्रतिनिधि। उड़ीसा से भटककर कामडारा थाना क्षेत्र के पकरा रेलवे स्टेशन पहुंचे एक नाबालिग किशोर को पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर बाल कल्याण समिति गुमला को सौंप दिया। थाना प्रभारी आशीष कुमार केशरी ने बताया कि किशोर की पहचान उड़ीसा के उसिया थाना जगन्नाथपुर निवासी कालीचरण गोप के रूप में हुई है। किशोर ने बताया कि एक व्यक्ति उसे रांची के पंडरा में होटल में काम दिलाने का झांसा देकर ट्रेन से हटिया स्टेशन तक लाया था। वहां से वह किसी तरह भाग निकला और शुक्रवार शाम एक पैसेंजर ट्रेन से पकरा रेलवे स्टेशन पहुंच गया। रात में वह यार्ड में खड़ी एक ट्रेन में सो गया। शनिवार सुबह स्थानीय ग्रामीण माना सिंह की नजर उस पर पड़ी। पूछताछ के बाद उन्होंने रातभर किशोर को अपने घर पर सुरक्षित रखा और शनिवार सुबह कामडारा पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आव...