उड़ीसा से आये श्रद्धालुओं ने किया बुद्ध का दर्शन
कुशीनगर, मई 24 -- कुशीनगर। अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थली कुशीनगर में शनिवार क़ो उड़ीसा से आए आठ सदस्यी श्रद्धालुओं ने भगवान बुद्ध का दर्शन, पूजन कर चीवर चढ़ाया और विश्व शांति व कल्याण की कामना की। श्रद्धालुओं ने श्रीलंका बुद्ध बिहार के प्रमुख और कुशीनगर भिक्षु संघ के मंत्री भंते डॉ. नन्द रतन महाथेरो और भिक्षुओं के धम्म पाठ के बीच मुख्य महा परिनिर्वाण मंदिर में बुद्ध की लेटी प्रतिमा का दर्शन पूजन कर चीवर चढ़ाया और स्तूप की परिक्रमा की तथा परिसर में स्थित भग्नावशेषों के बारे में विद्वान भंते से जानकारी प्राप्त की। भंते डॉ. नन्द रतन ने उड़ीसा के श्रद्धालुओं को बुद्ध की पंचशील की शिक्षाओं के बारे में जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.