सीवान, मार्च 18 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले में अपराध नियंत्रण के तहत चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस ने मुजफ्फरपुर से सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुर निवासी अयूब खां को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मुजफ्फरपुर स्थित इसके ठिकाने से पकड़ा है। अयूब खान पर जिले के अलावे उड़ीसा के राउरकिला स्थित प्लांट साइट थाना में भी आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अयूब खान पर सीवान व आसपास के विभिन्न थानों में हत्या, लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट सहित कुल 46 संगीन मामले दर्ज हैं। इन मामलों में सिसवन, हुसैनगंज, आंदर, दरौंदा, एकमा (सारण), मांझी (सारण), रघुनाथपुर, नौतन सहित अन्य थाने शामिल हैं। हाल के वर्षों में भी इसके विरुद्ध सिसवन, नगर थाना, हुसैनगंज, राउरकेला (ओडिशा) समेत कई जगहों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कि...