उड़ीसा भ्रमण से लौटे कस्तूरबा विद्यालय की छात्राएं
रांची, अगस्त 10 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। पीएम श्री कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, सिल्ली की 30 सदस्यीय छात्राओं का दल चार दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के बाद रविवार को वापस लौटा। दल 5 अगस्त को ओडिशा के लिए रवाना हुआ था। वार्डन चंद्रिका कुमारी और शिक्षिका अनामिका लकड़ा के नेतृत्व में छात्राओं ने भुवनेश्वर स्थित राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (नायसर), क्षेत्रीय जनजातीय विकास संस्थान और क्षेत्रीय प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय समेत कई शैक्षणिक एवं दर्शनीय स्थलों का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान छात्राओं ने विज्ञान, इतिहास, जनजातीय संस्कृति और प्राकृतिक विरासत से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कीं। शिक्षकों ने विभिन्न स्थलों के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और वैज्ञानिक महत्व के बारे में छात्राओं को विस्तार से बताया। यह भी पढ़ें- पूजा-अर्चना के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.