संभल, मार्च 14 -- संभल समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सात जिलों का आलू उड़ीसा भेजे जाने के निर्णय से आलू किसानों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जगी है। इस वर्ष आलू की कीमतों में गिरावट और मंडियों में कम दाम मिलने से किसान आर्थिक संकट का सामना कर रहे थे। बताया जा रहा है कि संभल सहित पश्चिमी यूपी के सात जिलों से आलू का उड़ीसा निर्यात किए जाने का निर्णय लिया गया है। इससे स्थानीय मंडियों में आलू की खपत बढ़ेगी और किसानों को बेहतर दाम मिलने की संभावना बनेगी।मंडी में लंबे समय से आलू के दाम कम मिलने के कारण किसान परेशान थे। कई किसानों को लागत निकालना भी मुश्किल हो रहा था। ऐसे में उड़ीसा निर्यात का फैसला किसानों के लिए राहत भरी खबर बनकर सामने आया है।किसानों का कहना है कि अगर बड़े स्तर पर आलू की बाहर राज्यों में सप्लाई होती है तो मंडियों में दाम सुधर स...