उड़ीसा के श्रद्धालु को बचाया
रिषिकेष, जुलाई 16 -- त्रिवेणीघाट पर गंगा के तेज बहाव में बह रहे उड़ीसा के श्रद्धालु को जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बचा लिया। श्रद्धालु के सुरक्षित बाहर निकलते ही घाट पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। पूछताछ में उसकी पहचान उड़ीसा के 32 वर्षीय महेश कुमार के रूप में हुई। त्रिवेणीघाट चौकी प्रभारी विनेश कुमार ने बताया कि घटना गुरुवार सुबह की है। रेस्क्यू अभियान में बिशन सिंह, हरीश गुसाईं, रोबिन कुमार, धनवीर, गोविंद सिंह, गौरव सिंह, ज्ञान सिंह, महेश कुमार और विनोद सेमवाल शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.