उड़ीसा के प्रतिनिधियों ने कामडारा में लाह व आजीविका मॉडल का किया अध्ययन
गुमला, जुलाई 31 -- कामडारा, प्रतिनिधि। प्रखंड के उद्यम उत्थान समिति परिसर में शुक्रवार को उद्योगिनी संस्था की ओर से अध्ययन भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें उड़ीसा के छह जिलों से वसुंधरा संस्था के 56 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। स्थानीय महिला किसानों ने प्रतिनिधियों को लाह खेती, बकरी पालन,मुर्गी पालन और सेमियालता के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के अनुभव साझा किए। प्रतिनिधियों ने उद्यम उत्थान समिति में इमली और लाख के प्रसंस्करण तथा खरीद-बिक्री की प्रक्रिया की भी जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने जरिया, तुरबुल, कजरा और नवाटोली गांवों का भ्रमण कर लाह ब्रूड फार्म, सेमियालता प्लांटेशन, मुर्गी पालन और गोट मचान का अवलोकन किया। महिला किसानों से संवाद कर आजीविका से आए सकारात्मक बदलावों की जानकारी प्राप्त की। अध्ययन भ्रमण से प्रभावित वसुंधरा संस्था के प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.