हल्द्वानी, मई 12 -- हल्द्वानी। उड़ीसा के 24 वर्षीय तारा कांत मोहंती 13 दिसंबर 2025 को बाइक दुर्घटना का शिकार हो गए। ब्रैकियल प्लेक्सस इंजरी से उनका दाहिना हाथ लगभग निष्क्रिय हो गया। एम्स भुवनेश्वर समेत कई अस्पतालों में इलाज कराने के बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ। आखिरकार तारा पीएसपी हॉस्पिटल हल्द्वानी पहुंचे, जहां ब्रिगेडियर डॉ. पीएस. भंडारी की टीम ने सफल माइक्रो ब्रैकियल प्लेक्सस सर्जरी की। ऑपरेशन के बाद मरीज की और उन्हें हाथ की कार्यक्षमता वापस मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, ब्रैकियल प्लेक्सस जैसी जटिल नसों की चोटों का समय पर सही उपचार अत्यंत आवश्यक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...