उड़ीसा के जंगलों से लाकर करता था गांजे की सप्लाई
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 14 -- कायमगंज, संवाददाता।गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किए गए आरोपितों से एएनटीएफ और पुलिस की पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। बिहार का रहने बाला मुख्य आरोपित ने बताया कि वह उड़ीसा के कोरापुट क्षेत्र के जंगलों से गांजा जुटाकर एटा क्षेत्र के विभिन्न जनपदों में सप्लाई करता था। इस बार भी वह एक बड़ी खेप लेकर एटा जनपद के एक व्यक्ति को देने के लिए आया था। एएनटीएफ के उपनिरीक्षक राजेंद्र कुमार ने दर्ज मुकदमे में कहा कि पूछताछ में आरोपित सतेन्द्र चौधरी उर्फ मुन्ना ने बताया कि उसका बचपन उड़ीसा के कोरापुट में बीता है। उसके पिता रेलवे ठेकेदारी का काम करते थे। क्षेत्र की जानकारी होने के कारण वह वहां के जंगलों से गांजा जुटाकर मांग के अनुसार सप्लाई करता था। उसने बताया कि एटा जनपद के गुहटियां निवासी केसर से उसकी बातची...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.