शाहजहांपुर, फरवरी 28 -- भावलखेड़ा स्थित सामुदायिक केंद्र में उड़ान एक उम्मीद संस्था ने टीबी मुक्त समाज अभियान के तहत पहला कैंप आयोजित किया। अध्यक्ष नीलम गुप्ता ने बताया कि अब हर माह इस तरह के कैंप लगाए जाएंगे। कैंप में लगभग 200 मरीजों की जांच डॉ. प्रदीप चौरसिया ने की और दवाएं वितरित कीं। संस्था ने दस मरीजों को गोद लेकर पोषण पोटली दी। कार्यक्रम में सीएमओ डॉ. विवेक कुमार मिश्रा, एमओआईसी समीर कुमार, रेखा मोदी, सोनिया गुप्ता, शैली गुप्ता, रश्मी गुप्ता, आरती सिंह और सिद्धार्थ गुप्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...