विकासनगर, अप्रैल 30 -- अचीवर्स इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड साइंस की ओर से आयोजित उड़ान फेस्ट 2026 का समापन उत्साह और धूमधाम के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रख्यात अकादमिक एवं वक्ता डॉ. परिक्षित काला उपस्थित रहे। कार्यक्रम देर शाम तक चला, जिसमें सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिससे पूरा माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।संस्थान के चेयरमैन पुष्पेंद्र त्यागी एवं मैनेजिंग डायरेक्टर कृष्णानंद शाह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों को अपनी प्रतिभा निखारने और आगे बढ़ने के अवसर प्रदा...