उड़ान प्रोजेक्ट' के तहत औद्योगिक भ्रमण कार्यक्रम की शुरुआत
गोड्डा, जुलाई 14 -- गोड्डा प्रतिनिधि। अदाणी फाउंडेशन द्वारा बच्चों के सपनों को नई उड़ान देने और उन्हें भविष्य के अवसरों से परिचित कराने के उद्देश्य से संचालित 'उड़ान प्रोजेक्ट' के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के औद्योगिक भ्रमण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को विभिन्न उद्योगों और व्यवसायिक इकाइयों का प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान कर उनके विचारों एवं करियर संबंधी दृष्टिकोण को व्यापक बनाने का प्रयास किया जाता है। 'उड़ान प्रोजेक्ट' अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी की प्रेरणादायक जीवन यात्रा से प्रेरित एक अनूठी पहल है। बताया जाता है कि बचपन में कांडला पोर्ट के भ्रमण के दौरान उनके मन में पोर्ट व्यवसाय से जुड़ने का सपना जन्मा था। यही सपना और दूरदृष्टि आगे चलकर अदाणी समूह की सफलता की आधारशिला बनी। आज अदाणी समूह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.