धनबाद, जून 7 -- जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) धनबाद लेडीज विंग की ओर से 12 और 13 जून को धनसार स्थित सिद्धि विनायक होटल में दो दिवसीय फैशन एंड लाइफस्टाइल एग्जीबिशन 'उड़ान' का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में शनिवार को धनबाद क्लब स्थित द रूम में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में आयोजकों ने कार्यक्रम की जानकारी दी। जीतो लेडीज विंग की सदस्यों ने बताया कि उड़ान केवल एक एग्जीबिशन नहीं, बल्कि देश की विविध संस्कृति, हस्तशिल्प, फैशन और उद्यमिता को एक मंच पर लाने का प्रयास है। इस आयोजन में देश के विभिन्न शहरों से प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। बेंगलुरु, जयपुर, जमशेदपुर, वाराणसी, इंदौर, छत्तीसगढ़, दिल्ली, कोलकाता सहित कई शहरों से कुल 45 स्टॉल लगाए जाएंगे। यह भी पढ़ें- बिना लाइसेंस चल रहे 172 होटल-लॉज सील होंगे: निगम एग्जीबिशन में फैशन और लाइफस्टाइल से जुड...