हाथरस, दिसम्बर 23 -- हाथरस। भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म शताब्दीवर्ष के अवसर पर जिला स्तरीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में कराया गया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ एवं पुरस्कार वितरण आशीष कुमार, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी द्वारा किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन उप क्रीडा अधिकारी काशी नरेश यादव की देख-रेख में वर्षा रानी द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में उडान एकेडमी हाथरस ने स्टेडियम कबड्डी टीम को 25-20 अंको के अन्तर से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा द्वितीय स्थान स्टेडियम कबड्डी टीम ने प्राप्त किया। इस अवसर पर सुजी यादव, अंसार हुसैन, विपिन चौधरी एवं अन्य खिलाड़ी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.