रांची, दिसम्बर 6 -- रांची, संवाददाता। झारखंड चैंबर के सिविल एविएशन उप समिति ने देशभर में इंडिगो एयरलाइंस द्वारा बड़े पैमाने पर उड़ानों की अचानक कैंसिलेशन पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इससे यात्रियों, व्यापार जगत और उद्यमों को गंभीर असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। सिर्फ चार दिनों में लगभग 3 लाख यात्री प्रभावित हुए हैं, जिनमें झारखंड के हजारों व्यापारी, कामगार, छात्र और मरीज भी शामिल हैं। आगे कहा कि एयरलाइंस द्वारा किराए में अचानक कई गुना वृद्धि कर यात्रियों को आर्थिक रूप से परेशान करना किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है। यह स्थिति व्यापारिक गतिविधियों, पर्यटन, और इमरजेंसी यात्रा पर गंभीर प्रतिकूल प्रभाव डाल रही है। वहीं, केंद्र सरकार से इसपर तत्काल हस्तक्षेप कर ऑपरेशंस को सामान्य करने की समयबद्ध कार्ययोजना सुनिश्चित करने का आग्रह किया। स...