लखनऊ, दिसम्बर 7 -- उत्तर प्रदेश कपड़ा उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष अशोक मोतियानी ने इंडिगो एयरलाइंस की लगातार उड़ानें रद्द होने की समस्या पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इंडिगो की फ्लाइट का निश्चित समय पर न चलना और बार-बार रद्द होना व्यापारियों के कारोबार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने मांग की कि अगर उड़ानें रद्द होने का सिलसिला जारी रहने की आशंका है, तो इसकी सूचना कम से कम एक सप्ताह पहले दी जाए, ताकि व्यापारी और आम यात्री वैकल्पिक यात्रा योजनाओं का इंतजाम कर सकें। उन्होंने सरकार से मांग की है कि या तो इंडिगो की रद्द हुई फ्लाइट के स्थान पर यात्रियों को तुरंत किसी अन्य कंपनी की उड़ान उपलब्ध कराई जाए, या फिर जब तक इस समस्या का समाधान नहीं हो जाता, तब तक इंडिग...