उड़ाका दल ने सेमेस्टर परीक्षा में किया निरीक्षण
बांदा, मई 14 -- नरैनी। सीताराम समर्पण महाविद्यालय में बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय की सम सेमेस्टर परीक्षाएं कराई जा रही हैं। महाविद्यालय द्वारा गठित उड़नदस्ता दल ने एमएससी सेकेण्ड सेमेस्टर समेत विभिन्न परीक्षा कक्षों का निरीक्षण किया। वरिष्ठ केन्द्राध्यक्ष डॉ. रमाकांत द्विवेदी, डॉ. सुशील तिवारी, मनोज कुमार सविता एवं प्रेमनारायण द्विवेदी ने परीक्षा कक्षों में जायजा लिया। प्रथम पाली में बीए षष्ठ सेमेस्टर गृह विज्ञान की परीक्षा आयोजित हुई, जिसमें 6 छात्र-छात्राओं में सभी उपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में एमएससी मैथ, फिजिक्स, बायो एवं बॉटनी विषयों की परीक्षाएं संपन्न हुईं, जिनमें कुल 35 पंजीकृत छात्रों में से 2 अनुपस्थित रहे। वरिष्ठ केन्द्राध्यक्ष ने बताया कि सभी परीक्षा कक्षों की ऑनलाइन सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी की जा रही है। यह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.