जौनपुर, अप्रैल 25 -- जौनपुर, संवाददाता। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के प्रबंधक महासंघ ने परीक्षा-2026 की तैयारियों को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। महासंघ ने कुलपति को संबोधित ज्ञापन में उड़ाका दल, केंद्रीय उड़ाका दल तथा प्रयोगात्मक परीक्षाओं में बाहरी परीक्षकों की नियुक्ति पर आपत्ति जताते हुए कई महत्वपूर्ण मांगें रखी हैं। महासंघ के अध्यक्ष डॉ. दिनेश कुमार तिवारी और संरक्षक अशोक दुबे ने कहा कि विश्वविद्यालय की ओर से गठित उड़ाका दल के कारण महाविद्यालयों का अनावश्यक शोषण होता है। अब अधिकांश कॉलेज सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से ऑनलाइन विश्वविद्यालय से जुड़े हैं, ऐसे में उड़ाका दल के गठन का कोई औचित्य नहीं। प्रबंधकों ने प्रयोगात्मक परीक्षाओं में बाहरी परीक्षकों की नियुक्ति पर भी सवाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.