पलामू, मार्च 23 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। मेदिनीनगर। नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (एनपीयू) द्वारा आयोजित एनईपी स्नातक सत्र 2025-29 के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान जीएलए कॉलेज में विश्वविद्यालय की उड़नदस्ता टीम ने सोमवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में टीम की सदस्य डॉ ऋचा सिंह ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा कक्षों में जाकर परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड की जांच की तथा परीक्षा की व्यवस्था का अवलोकन किया। साथ ही ड्यूटी पर तैनात शिक्षकों को परीक्षा को निष्पक्ष और अनुशासित वातावरण में संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान परीक्षा व्यवस्था संतोषजनक पाई गई तथा केंद्र पर शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से परीक्षा का संचालन होता हुआ पाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...