उड़ते विमान की निकल गई खिड़की, आसमान में लटक गया पैसेंजर; फिर कैसे बची जान?
एथेंस, जुलाई 10 -- उड़ते हुए विमान की खिड़की अचानक गिर जाए। इसके बाद पैसेंजर का सिर और कंधा बाहर निकल जाए तो आप क्या कहेंगे? यह हादसा हुआ है ग्रीस से जर्मनी जा रहे एक विमान के साथ। यह तो अच्छा था कि यात्री ने सीट बेल्ट लगा रखी थी, अन्यथा वह पूरी तरह से बाहर ही गिर जाता। इसके बाद दूसरे यात्रियों ने उसे खींचकर विमान के अंदर किया। विमान में सवार अन्य यात्री इस घटना से जहां सहमे हुए हैं, वहीं हैरान भी हैं। विमान कंपनी ने यात्रियों को भेजने के लिए दूसरे विमान का इंतजाम किया। इसके अलावा मामले में जांच भी की जा रही है। सर्बिया का टूरिस्टजानकारी के मुताबिक हादसे का शिकार हुआ यात्री सर्बिया का एक पर्यटक था। वह ग्रीस के थेसालॉनिकी से जर्मनी के मेम्मिनजेन जा रहा था। हादसे में थोड़ा सा झुलस गया है। इसके अलावा उसकी हालत पूरी तरह से ठीक बताई जा रही है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.