अल्मोड़ा, फरवरी 11 -- चौखुटिया। ग्राम पंचायत उडलीखान में बुधवार को नवनिर्मित मंदिर में हनुमान मूर्ति स्थापित की गई। इससे पूर्व मां अगनेरी मंदिर तक कलश यात्रा निकाली गई। मंदिर परिसर पहुंचकर मंत्रोच्चारण के साथ हवन-यज्ञ कर मूर्ति की स्थापना की गई। यहां विधायक मदन बिष्ट, मुख्य यजमान दान सिंह मनराल, प्रधान पूरन गिरी, जीवन नेगी, दिनेश मनराल, महेश लाल वर्मा, मीना कांडपाल, हीरा बिष्ट, प्रताप राम, बद्री दत्त जोशी, पं. षुष्कर पाण्डे, कैलाश खुल्वै, गणेश खुल्वै, ललित रावत, पूरन शर्मा, मथुरा दत्त, नंदकिशोर, मोहन सिंह रावत आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.