अल्मोड़ा, अगस्त 6 -- चौखुटिया, संवाददाता। उडलीखान के पास गुरुवार को धामदेवल से वापस लौट रही शिक्षकों की कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सूचना पर चौखुटिया पुलिस और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। हादसे में घायल हुए चार शिक्षकों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। गुरुवार जीआईसी धामदेवल में छुट्टी के बाद रोज की तरह चालक के साथ दो शिक्षक और दो शिक्षिकाएं विद्यालय से घर चौखुटिया की ओर आ रहे थे। उडलीखान के पास कार खाई में गिर गई। सूचना पर एसओ अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लोगों के साथ रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद घायल शिक्षकों को खाई से बाहर निकालकर सीएचसी चौखुटिया भेजा गया। हादसे में सवार शिक्षक 25 वर्षीय नवल किशोर पुत्र राजेंद्र प्रसाद, 47वर्षीय मोनिका...