बरेली, अप्रैल 15 -- बरेली। महिला की शिकायत पर उडला जागीर के प्रधान पति और उसके पांच अन्य साथियों पर जमीन पर अवैध कब्जा समेत कई आरोपों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उड़ला जागीर की रहने वाली राजकुमारी ने बताया, गांव में विशेष समुदाय का प्रभाव अधिक है। उनका घर गांव के पश्चिमी क्षेत्र में है। उनकी जमीन गांव के पूर्वी क्षेत्र में आवादी से लगी हुई है। प्रधान पति मुशाहिद खां ने अपने साथी जफरुद्दीन,भूरा,इरशाद, जाहिद और नसरत भू माफियाओं के साथ मिलकर उनकी जमीन पर बिना परमिशन और बातचीत किये अवैध कब्जा कर लिया। थानाध्यक्ष राजेश बाबू मिश्रा ने बताया, इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.