नई दिल्ली, नवम्बर 19 -- प्रबोधिनि एकादशी पर महादेव का कार्यभार अब विष्णुजी पर आ जाएगा। अब सृष्टि का कार्यभार श्रीहरि संभालेंगे, इसलिए देवठान पर देवताओं को जगाया जाता है। इसके लिए घर पर अल्पना बनाई जाती है। इसके लिए भीगे हुए चावल को पीसकर, लाल गेरु से श्रीहरि की आकृति सीढ़ी, तुलसी की आकृति, स्वास्तिक, ओम, घर के सभी लोगों के पद चिन्ह, गाय के पदचिन्ह आदि बनाए जाते हैं। इसके बाद गन्ने का मंडप सजाकर पूजा की जाती है। श्रीहरि के लिए दीपदान कर उन्हें सभी मौसमी फल और सब्जियां अर्पित करते हैं। शैव-वैष्णव अपनी अपनी परंपराओं और मान्यताओं के आधार पर तुलसी विवाह की परंपरा निभाते हैं। कार्तिक मास की एकादशी पर भगवान विष्णु को चार महीने की योग निद्रा से शाम को प्रदोष काल में जगाया जाएगा। इसके बाद थाली से ढककर सभी चीजों को रखा जाता है और इसे बजाकर गीत गाए ...