आगरा, फरवरी 24 -- आर्थिक तंगी में जूझते परिवार के पांच सदस्यों की मौत की सनसनीखेज घटना ने लोधी राजपूत समाज को अंदर तक हिलाकर रख दिया है। सामाजिक संगठनों से जुड़े रहने वाले प्रमुख लोगों ने कहा है कि सामाजिक रूप से इस बात को भी रखा जाएगा कि यदि कोई परिवार किसी मुश्किलों से जूझ रहा है तो वह सामाजिक संगठनों के समक्ष अपनी बात रखे, जिससे सामाजिक सहयोग और जरूरत पड़ने पर शासन-प्रशासन की मदद भी लेकर संकट से उबारा जा सके। सामाजिक लोगों का कहना है कि, जागरूकता और भी लाई जाए ताकि फिर कोई ऐसी झकझोरने वाली घटना की पुनर्रावृत्ति नहीं हो। अमांपुर में हुई इस घटना के सभी पहलुओं की जानकारी करूंगा, फिलहाल स्वास्थ्य चेकअप के लिए लखनऊ में हूं, समाज में इस बात को जरूर रखा जाएगा कि जिस तरह से शिक्षा और युवाओं के उत्थान और सामाजिक उन्नति के लिए सामाजिक प्रयास चल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.