बदायूं, जून 18 -- बदायूं। आजाद किसान फौज भारत ने स्वच्छकारों के हितों का मुद्दा उठाते हुए डीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने स्वच्छकारों के लिए सरकार से संचालित योजनाओं का पालन न होने की बात कही। उन्होंने कहा कि स्वच्छकार समाज हमेशा ही गंदगी दूर करने का कार्य करता आया है। इसके बाद भी सरकार की ओर से उनके उत्थान को चलाई जा रहीं योजनाओं का लाभ उनको नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने डीएम से स्वच्छकारों के हित में चलाई जा रहीं योजनाओं का लाभ दिलाए जाने की मांग की। बुधवार को आजाद किसान फौज भारत के पदाधिकारी मालवीय आवास गृह पर इकट्ठा हुए। यह भी पढ़ें- समस्या सुलझाने के लिए ज्ञापन सौंपा इसके बाद वर्ष 2018 में केंद्र सरकार की ओर से स्वच्छकारों के हित में शुरू की गई स्वच्छकार विमुक्ति योजना के बारे में बताया। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि स्वच्...