बाराबंकी, मई 19 -- रामनगर, संवाददाता। गेहूं खरीद केंद्रों पर उठान की रफ्तार धीमी होने से खरीद कार्य भी सुस्त गति से चल रहा है। हाट शाखा द्वारा संचालित चंदनापुर खरीद केंद्र पर अब तक करीब 2300 कुंतल गेहूं की खरीद की जा चुकी है, जबकि यहां लगभग 1500 खाली बोरा रखा हुआ है। केंद्र पर प्रतिदिन औसतन 80 से 90 कुंतल गेहूं की खरीद हो पा रही है। गोदाम भरे होने के कारण नई खरीद में दिक्कत आ रही है। वहीं चंदूरा खरीद केंद्र पर अब तक लगभग 3500 कुंतल गेहूं खरीदा गया है। यहां करीब 2500 खाली बोरे मौजूद हैं। इस केंद्र पर प्रतिदिन करीब 100 कुंतल खरीद हो रही है। यह भी पढ़ें- उठान में सुस्ती से गेहूं खरीद प्रभावित केंद्र प्रभारियों की माने तो गोदामों से समय से उठान नहीं होने के कारण खरीद की रफ्तार नहीं बढ़ पा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि ठेकेदार तेजी से...