उठान न होने से पहाड़ीपुर व कहिंजरी में खरीद बंद
कानपुर, मई 16 -- रसूलाबाद, संवाददाता। रसूलाबाद क्षेत्र में किसानों को गेहूं का उचित मूल्य दिलाने के लिए खोले गए खरीद केंद्रों पर व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो पा रही हैं। कहिंजरी व पहाड़ीपुर केंद्र पर कई दिन से उठान न होने से खरीद पूरी तरह बंद है। किसान चक्कर लगा कर थक गए हैं। किसानों को गेहूं का सरकारी मूल्य दिलाने के लिए रसूलाबाद क्षेत्र में कुल नौ खरीद केंद्र खोले गए हैं। तहसील के सामने संचालित केंद्र पर तो बिचौलियों का कब्जा रह रहा है। इसके अलावा आसपास खोले गए खरीद केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं हो पा रही हैं। इससे किसानों को भटकना पड़ रहा है। रसूलाबाद क्षेत्र के पहाड़ीपुर व कहिंजरी में पीसीयू के केंद्र संचालित हो रहे हैं। इन केंद्रों से उठान न हो पाने से गेहूं खरीद नहीं हो पा रही है। केंद्र पर आने वाले किसान को जगह न होने से वापस करना प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.