उठान नहीं होने से गोदामों में खराब हो रहा गेहूं, विभाग मौन
मऊ, जुलाई 10 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील अंतर्गत क्षेत्र में पीसीएफ व सहकारिता विभाग द्वारा संचालित साधन सहकारी समितियों में क्रय किए गए गेहूं का उठान नहीं होने से गोदाम में डंप पड़ा हुआ गेहूं अब बरसात में भीगकर खराब होने की कगार पर पहुंच गया है। बार-बार आग्रह व पत्राचार के बावजूद इस सहकारी समितियों व क्रय केन्द्रों से गेहूं का उठान नहीं कराया गया है। समिति के सचिवों ने आरोप लगाया है जिला प्रशासन को कई बार पत्र लिखने के बावजूद भी गोदामों से गेहूं का उठान नहीं कराया गया है। बिगत करीब एक सप्ताह से हो रही बरसात के चलते सीलन के कारण गोदामों में डंप पड़ा गेहूं अब खराब होना शुरू हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.