देवरिया, अप्रैल 14 -- रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। बड़ा बेटा 10 साल तक मां की पेंशन उठाता रहा। मां को लकवा मार देने पर देखभाल करने के बजाए छोटे भाई के घर पहुंचा दिया। छोटे भाई ने बड़े भाई के खिलाफ थाने पर तहरीर दिया है।रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के पिपरा मदन गोपाल गांव से रिश्ते को शर्मशार करने वाला मामला प्रकाश में आया है। गांव निवासी एक व्यक्ति ने रामपुर कारखाना थाने पर दी गई तहरीर में कहा है कि उसके पिता की बरसों पहले मौत हो चुकी है। वह चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद से सेवानिवृत हुए थे। 10 साल तक मां का पेंशन आता रहा और बड़ा भाई पेंशन उठाकर अपने परिवार का खर्च चलाता रहा। यह भी पढ़ें- धनबाद बाथरूम मिस्ट्री: 4 दिन बाद मिला बहन का अधजला शव, भाइयों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस कुछ दिन पहले उनकी मां को लकवा मार गया। लकवा मारने के बाद बड़...