उटेसरा से नाबालिग हुई बरामद
सहरसा, अगस्त 20 -- सलखुआ। इंस्टाग्राम के माध्यम से सलखुआ थाना क्षेत्र के एक युवक की झारखंड के हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र की नाबालिग से जान-पहचान के बाद कथित प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। नाबालिग के लापता होने के बाद विष्णुगढ़ थाना में दर्ज मामले की जांच के दौरान पुलिस को उसकी लोकेशन सलखुआ में मिली। इसके बाद विष्णुगढ़ पुलिस ने सलखुआ पुलिस के सहयोग से उटेशरा गांव में कार्रवाई कर नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया है। थानाध्यक्ष जितेंद्र ठाकुर ने बताया कि युवक की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.