अलीगढ़, अप्रैल 15 -- n शव के पास से दवाइयां, िसरंज व नगदी हुई बरामद खैर, संवाददाता। उटवारा नहर पुल के समीप करीब 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही खैर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।मंगलवार को स्थानीय ग्रामीणों ने नहर पुल के नीचे एक युवक का शव पड़ा देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे प्रशिक्षु आईपीएस सम्यक चौधरी और इंस्पेक्टर रितेश कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस को शव के पास कुछ दवाइयां, सिरिंज और थोड़ी नकदी भी बरामद हुई है, जिससे मामले को संदिग्ध माना जा रहा है। यह भी पढ़ें- नहर में मिले शव की नहीं हो सकी शिनाख्त आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.