जौनपुर, जनवरी 28 -- नौपेड़वा। बक्शा विकास खण्ड के उटरुकला गांव की प्रधान ज्योति यादव को नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में सम्मानित किया गया। गणतंत्र दिवस पर शिक्षक पति अरुण कुमार यादव के साथ सम्मिलित होने के लिए भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय से बुलावा पत्र आया था। प्रधान ज्योति यादव देश के 240 एवं प्रदेश के 33 जनपदों में जनपद की एक मात्र महिला ग्राम पंचायतों में सम्मिलित होने वाली प्रधान हैं। ज्योति को केंद्रीय राज्य मंत्री पंचायती एसपी बघेल ने प्रशस्तिपत्र एवं स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.