अमरोहा, जनवरी 29 -- हसनपुर, संवाददाता। तहसील क्षेत्र में बुधवार को अवैध रूप से संचालित क्लीनिक व एक्स-रे मशीन पर ताबड़तोड़ कार्रवाई हुई। उझारी में एक घर में अवैध तरीके से एक्सरे किया जाना पाया गया। मौके से एक्स-रे मशीन भी बरामद हुई। सीएचसी अधीक्षक डॉ.ध्रुवेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर उझारी कस्बे में एक घर पर छापा मारा गया। यहां घर में अवैध रूप से एक्स-रे मशीन चल रही थी। एक्स-रे मशीन को सील कर दिया गया है। हसनपुर के संभल रोड निवासी आहद नर्सिंग होम की अवैध रूप से संचालित ओटी भी सील कर दी गई। उधर, रहरा सीएचसी अधीक्षक डॉ.शशांक चौधरी के नेतृत्व में छापामार कारवाई हुई। रहरा में गंवा रोड किनारे ओम क्लिनिक को सील कर दिया गया। बताया जा रहा है कि क्लीनिक के संबंध में आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज हुई थी। रहरा के हरि बाबा जच्चा-बच्चा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.