अमरोहा, मार्च 22 -- शनिवार को क्षेत्र में ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह में ईदगाह व मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अकीदत के साथ नमाज पढ़ मुल्क व कौम की तरक्की की दुआ की। नमाज के बाद एक-दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दी। इसके पहले सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोग नए कपड़े पहनकर ईदगाह व मस्जिदों की तरफ जाते दिखे। नमाज के बाद घर पहुंचकर परिवार के साथ खुशियां मनाई गईं। घरों में बने पकवानों का स्वाद लिया गया। एक-दूसरे के घर जाकर ईद की मुबारकबाद दी गई। शाम तक ईद की मुबारकबाद देने का सिलसिला जारी रहा। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांठ विधायक कमाल अख्तर ने भी उझारी ईदगाह में ईद उल फितर की नमाज पढ़ कर लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। ईद की नमाज को लेकर पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.