बदायूं, अप्रैल 16 -- देहात की चिकित्सा व्यवस्था को बेहतर एवं मजबूत करने के लिए प्रभारी सीएमओ सख्त हैं। लगातार देहात के अस्पतालों पर छापामारी कर रहे हैं एक बार फिर अस्पतालों पर छापामारी की दो दर्जनभर से अधिक डॉक्टर-कर्मचारी गायब मिले हैं। सीएमओ ने जवाब तलब करने के साथ वेतन रोकने का आदेश दे दिया है। बुधवार को प्रभारी सीएमओ डॉ. मोहन झा ने उझानी और सहसवान सीएचसी पर छापामारी की। प्रभारी सीएमओ सुबह नौ बजे उझानी सीएचसी पहुंच गए। यहां एमओआईसी डॉ. सर्वेश गुप्ता, कई अन्य डाक्टर-कर्मचारी सहित 15 कर्मी गायब थे। जबकि मरीज ओपीडी में पहुंच चुके थे। वहीं सीएचसी पर अव्यवस्थाएं दिखीं, जिस पर सीएमओ ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। यह भी पढ़ें- सिविल सर्जन के औचक निरीक्षण में कई कर्मी मिले गायब, शोकॉज पता चला कि सीएचसी पर एमओआईसी व डाक्टर-कर्मचारी रहते ही नहीं हैं...