उझानी में कुकर फटा, महिला गंभीर
बदायूं, अप्रैल 28 -- बदांयू। उझानी के गांव हजरतगंज में खाना बनाते समय कुकर फटने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीर हालत में उसे बरेली रेफर किया गया है। गांव हजरतगंज निवासी सत्यवती देवी (46) पत्नी सीताराम सुबह अपने घर पर चूल्हे पर दाल बना रही थीं। काफी देर तक कुकर में सीटी नहीं आने पर उन्होंने कुकर को हिलाकर देखा। इसी दौरान अचानक कुकर फट गया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गईं। घायल सत्यवती को तत्काल उझानी नगर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बरेली रेफर किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.