बदायूं, मई 1 -- नगर के बाजार की भीड़ में ट्राला आ जाने से भीषण जाम लग गया। जाम की सूचना पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्राला हटने पर बाजार में आवागवन सुचारू हो सका। नगर के बाजार में फुटपाथों पर अतिक्रमण और ई-रिक्शा जाम का कारण बन रहे हैं। गुरुवार की दोपहर नगर के बाजार में घंटाघर चौराहा के पास एक ट्राला पहुंच गया जिससे बाजार में भीषण जाम लग गया। दो पहिया वाहन तो दूर पैदल निकलने तक को लोग जिद्दोजहद करते दिखाई दिए। घंटा घर पर मौजूद पुलिस भीड़ के आगे बेबस नजर आने लगी। सूचना पर ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और ट्राला को व मुश्किल बैक कराकर बदायूं की ओर भेज कर अब आगमन को सुचारू कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...