बदायूं, अक्टूबर 2 -- उझानी। नगर के बाईपास पर एक के बाद एक चार वाहन आपस में भिड़ गए, जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सूचना पर पहुंचे पीआरबी कर्मियों ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। बुधवार को नगर के कल्याण चौक के समीप रहने वाले 27 वर्षीय मुकेश पुत्र संजय कासगंज जनपद के पैतृक नगरिया गांव से वापस घर लौट रहे थे। बाईपास पर सरदार कोल्ड स्टोर के समीप पिकअप ने आइसक्रीम लोडर वाहन में टक्कर मार दी, जो आगे जाकर बाइक से टकरा गया। इससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालत गंभीर देखकर पीआरबी वाहन से ही उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। घायल की हालत चिंताजनक बताई जा रही है
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.