बदायूं, मई 16 -- कछला में गंगा स्नान करते समय तीन बच्चे डूब गए शोरशराबा होने पर गोताखोरों ने दो बच्चों को बचा लिया, जबकि 14 वर्षीय किशोरी की डूबने से मौत हो गई। उसका दो घंटे बाद गोताखोरों ने शव बरामद कर लिया। परिजनों ने किशोरी के पोस्टमार्टम से इंकार कर दिया। थाना कासगंज क्षेत्र के बहेडिया गांव निवासी संजू शुक्रवार को पत्नी धनवती अपने दो बच्चों व साली बहन व उनके बच्चों के साथ गंगास्नान करने आये थे। गंगा स्नान करते समय तीन बच्चे रितिक आठ वर्ष व मुस्कान पुत्री संजू 14,साली की लड़की ममता 13 वर्ष गहरे पानी में जाकर डूबने लगे। यह भी पढ़ें- कछला में गंगा स्नान करते तीन डूबे, किशोरी की मौत बच्चों के डूबने पर यहां स्नान कर रहे परिवार ने मदद के लिये शोर मचाया। जिस पर गोताखोरों ने ममता व रितिक को बचा लिया। मुस्कान गहरे पानी में चली गई और डूब गई। इस...