बदायूं, दिसम्बर 1 -- उझानी, संवाददाता। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी 149 सत्र के दीक्षांत समारोह पर सिद्धि जैन को नौ सेना प्रमुख दिनेश के त्रिपाठी द्वारा राष्ट्रपति कांस्य पदक से सम्मानित किया गया। एनडीए पास आउट परेड में पुत्री के सम्मानित होने पर परिवार में खुशी का माहौल है। सिद्धि जैन उझानी निवासी शिक्षक निखिल जैन शिक्षिका माता तृप्ति जैन की होनहार बेटी हैं। 10वीं की परीक्षा में सिद्धि जैन ने जिला स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 12 वीं की परीक्षा में एपीएस इंटरनेशनल स्कूल स्कूल को टॉप किया। उसके बाद सिद्धि ने जेईई मेंस की परीक्षा 99.32 फीसदी से उत्तीर्ण कर एनआईटी इलाहाबाद में स्थान प्राप्त किया। इसी बीच राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में महिलाओं के लिए मात्र 19 स्थान का आवेदन आया। सिद्धि ने पहले ही प्रयास में एनडीए की परीक्षा पास की। इंटरव्यू में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.