बदायूं, मार्च 10 -- बदायूं। उझानी ऑपरेशन के दौरान प्रसूता की मौत हो गई जबकि नवजात की हालत गंभीर बनी हुई है। उझानी के दूदे नगर में रहने वाली एक महिला की एक साल पहले शादी हुई थी। महिला जब गर्भवती हुई तो प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी। आपरेशन के दौरान सीएचसी में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद नवजात की हालत गंभीर देखते हुए एसएनसीयू भेजा गया। परिजन डॉक्टर लापरवाही और रुपए लेने का आरोप लगा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...