गोरखपुर, मार्च 3 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पांडेयहाता में होलिकादहन उत्सव समिति की ओर से आयोजित भक्त प्रह्लाद शोभायात्रा में नागरिकों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का उत्तर प्रदेश सुरक्षा और सुविधा देकर उत्सव प्रदेश बन चुका है। कहा कि सरकार का संकल्प है कि किसी को उजड़ने नहीं देना है बल्कि अवसर देकर आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि सब ओर उत्सव का माहौल है। पिछले 15 दिनों से मथुरा-वृंदावन में होली का कार्यक्रम चल रहा है। सबकुछ स्वतः स्फूर्त देखकर विदेशियों की आंखें फटी रह जाती हैं। जो लोग हमपर आरोप लगाते थे कि हम बंटे हुए हैं वे बताएं कि कहां बंटे दिख रहे हैं। उत्सव के बड़ी संख्या में लोग आए हैं। किसी की जाति का पता नहीं है लेकिन सभी लोग होली का आनंद ले रहे हैं। यही उत्सव आज गोरखपुर...