आगरा, मई 3 -- सेंट पीटर्स कॉलेज के मेधावी छात्र उज्ज्वल सिंह का भारतीय सेना में लेफ्टीनेंट के पद पर चयन हुआ है। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित एनडीए की परीक्षा में उत्कृष्ट प्राप्तांको के आधार पर एसएसबी के साक्षात्कार में श्रेष्ठ प्रदर्शन पर जारी सलेक्शन सूची में उज्जवल ने ऑल इंडिया में 493वीं रैंक प्राप्त कर एनडीए में प्रवेश किया है। भारतीय सेना की टेक्नीकल एंट्री स्कीम में चयनित अभ्यर्थियों की सूची में उज्ज्वल सिंह की ऑल इंण्डिया रैंक 28 आई है। भारतीय सेना में टीईएस चार वर्षीय इंजीनियरिंग कोर्स है। इस प्रशिक्षण को पूर्ण करने के उपरांत भारतीय सेना में लेफ्टीनेंट के पद पर नियुक्ति दी जाती है। उज्जवल के पिता डॉ. मंयक प्रताप सिंह बीआरए विवि के आईईटी में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। उज्ज्वल सिंह वरिष्ठ शिक्षक नेता डॉ. देवी सिंह नरवार के पौत्र है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.