सीतामढ़ी, मार्च 6 -- वैशाली (बिदुपुर)। बिदुपुर पंचायत के वार्ड तीन बिदुपुर दिलावरपुर पूर्वी निवासी अभियंता संजीव कुमार के इकलौते पुत्र उज्ज्वल प्रियांक ने यूपीएससी की फाइनल परीक्षा में ऑल इंडिया में 10वीं रैंक हासिल किया है। अभियंता संजीव कुमार एक कुशल किसान भी हैं। उज्ज्वल प्रियांक बचपन से ही काफी मेधावी छात्र रहा है। उज्ज्वल प्रियांक ने सीबीएसई की पढ़ाई ज्ञान निकेतन पटना से की थी। वहीं संत माइकल पटना से वर्ष 2018 में 96 प्रतिशत अंक के साथ 12वीं की परीक्षा पास की थी। जयपुर इंजीनियरिंग कॉलेज से कंप्यूटर साइंस से बीटेक उत्तीर्ण करने के बाद यह कामयाबी तृतीय प्रयास में हासिल की। उसकी इस कामयाबी पर नाना सोनपुर सबलपुर निवासी गोपालपुर प्रसाद शर्मा, माता अनामिका काफी खुश और अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.