बदायूं, फरवरी 7 -- बदायूं। शहर के पथिक चौक स्थित उज्ज्वल ड्रीम गिटार के संचालक उज्ज्वल बब्बर ने संगीत विषय में यूजीसी नेट की परीक्षा उत्तीर्ण कर जिले का नाम रोशन किया है। उज्ज्वल ने यह सफलता बिना किसी कोचिंग के, सेल्फ स्टडी और यूट्यूब के माध्यम से हासिल की। उन्होंने 5 विषयों में एम.ए. करने के साथ ही संगीत के 4 विषयों में प्रभाकर की डिग्री ली है। वे 15 से अधिक वाद्ययंत्र बजाने में निपुण हैं और पिछले 11 वर्षों से संगीत की शिक्षा दे रहे हैं। बी.एड, सीटीईटी और यूपी-टेट जैसी कई परीक्षाएं पास कर चुके उज्ज्वल अब संगीत में पीएचडी कर असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.